जिला प्रशासन नीमच की सार्थक पहल – नीमच के जैविक हाट बाजार में निरंतर बढ़ रही है नागरिकों की भागीदारी जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध होने से खुश हैं जैविक किसान।

नीमच-

 

नीमच जिले में जिला प्रशासन की पहल से प्रत्येक शनिवार को दशहरा मैदान पर जैविक हाट बाजार का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य जैविक उत्पादों को बढ़ावा देना, किसानों को सीधा विपणन मंच उपलब्ध कराना तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद सुलभ कराना है। जैविक हाट बाजार में अब नीमच जिले के नागरिकों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। यहां शुद्ध एवं प्रमाणिक जैविक फल, सब्जियां एवं दैनिक उपयोग के उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध हो रहे हैं। जैविक उत्पादक किसानों को इस हाट बाजार के माध्यम से बेहतर विपणन सुविधा, प्रत्यक्ष उपभोक्ता संपर्क तथा उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है, जिससे उनकी आय में भी सकारात्मक वृद्धि हो रही है। दशहरा मैदान स्थित जैविक हाट बाजार में विश्वकर्मा कृषि फार्म, भाटखेड़ी के प्रगतिशील किसान कमलाशंकर विश्वकर्मा द्वारा तैयार बांस से बने जैविक टूथब्रश उपभोक्ताओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। यह नवाचार पर्यावरण संरक्षण एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट उदाहरण है। जैविक हाट बाजार में जैविक फल एवं सब्जियों के प्रति उपभोक्ताओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है। एक ही स्थान पर विविध जैविक उत्पाद उपलब्ध होने से किसान और उपभोक्ता – दोनों ही वर्ग संतुष्ट एवं उत्साहित हैं। जिला प्रशासन द्वारा किया गया यह प्रयास नीमच जिले में स्वस्थ जीवनशैली, कृषि नवाचार एवं स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

15 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

15 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

15 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

15 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

15 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

15 hours ago