नीमच : –
जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला नीमच की कार्यकारिणी समिति की बैठक सोमवार को जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में डी.ए.टी.सी.सी. के प्रभारी प्रलय कुमार उपाध्याय ने जिले के पर्यटन संबंधी गतिविधियो की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जिले में स्थित राज्य संरक्षित स्मारकों के सर्वांगिण विकास एवं अनुरक्षण कार्य सम्पादन हेतु डी.पी.आर. तैयार कराने एवं अन्य पर्यटन स्थल को विकसित करने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में उपसंचालक, पुरातत्व कार्यालय इन्दौंर से उपस्थित सहायक यंत्री तथा राज्य पर्यटन विभाग से उपस्थित उपयंत्री ने बताया, कि राज्य स्मारको के संरक्षण पर कार्य किया जा रहा है। नीमच में भी शीघ्र कार्य किया जावेगा। जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त पत्रों पर कार्यवाही पर भी चर्चा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा कलेक्टर की ओर से राज्य स्तर से होने वाली कार्यवाही के लिए अर्द्ध शासकीय पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…