Categories: नीमच

जनसुनवाई में मिली दिव्यांग पूनमचंद को रेडक्रास से 10 हजार की आर्थिक सहायता

कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 140 आवेदकों की सुनी समस्याएं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान 140 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सी.ई.ओ.श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। प्रमुख प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई: अवैध कब्जे पर कार्रवाई: जनसुनवाई में ग्राम गिरदौड़ा की रामप्यारी बाई ने अपनी खाली जमीन पर ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे की शिकायत की। कलेक्टर ने तहसीलदार नीमच ग्रामीण को तत्काल मौके पर पटवारी भेजकर कब्जा हटवाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दिव्यांग को स्वरोजगार सहायता: कांकरिया तलाई के दिव्यांग बल्लुराम बंजारा द्वारा स्वरोजगार हेतु आर्थिक मदद के अनुरोध पर कलेक्टर ने सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग को दिव्यांग पूनमचंद को स्वरोजगार योजना का अविलंब लाभ दिलाने के निर्देश दिए। तत्काल आर्थिक सहायता: जयप्रकाश नगर जीरन के दिव्यांग पूनमचंद द्वारा शारीरिक अक्षमता के चलते भरण-पोषण में कठिनाई संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने रेडक्रास प्रभारी को 10 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। फॉस्टर केयर योजना का लाभ: ग्राम केरी निवासी बालिका पूजा के आवेदन पर कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को पूजा एवं उसके तीन भाईयों को फॉस्टर केयर योजना के तहत लाभान्वित करने के निर्देश दिए। अन्य आवेदक: जनसुनवाई में दुधिखेड़ा के बालू बंजारा, पडदा की राजकुमारी, पिपल्याघोटा के जीवनलाल पाटीदार, वरथुन के मदनसिंह, माहुपुरा मोलकी के छीतरमल, श्रीपुरा के ईश्वरलाल, महागढ़ के कोमलसिंह, अननिया मानगिर के मदनलाल, निपानिया आबाद के सज्जनसिंह, ग्वालटोली के हरिश, निपानिया के भंवरसिंह, भाटखेड़ी की कारीबाई सहित अठाना के भंवरलाल, काजीवाड़ा रामपुरा की सुगनाबाई, गुठलाई के नारायण प्रजापत, बरूखेड़ा के भेरूलाल, जेतपुरा की प्रेमबाई, चम्पी के प्रदीप कुमावत, बोरखेड़ी की श्यामाबाई, पिपल्याहाड़ा की मांगीबाई, देवरान के देवीलाल, थडौद के मुरलीधर, ढाबा के हरलाल व उदयलाल गायरी, बालागंज के गोपाल एवं अडमालिया के जगदीशदास ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

12 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

12 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

13 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

13 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

13 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

13 hours ago