जनजातीय कार्य विभाग के एमपीटास्क पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीयन उपलब्ध होने के कारण अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्रा कुमारी नंदू को विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा था। छात्रा की समस्या का समाधान विगत 5 मई को ग्राम टामोटी में आयोजित रात्रि चौपाल में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर जनजातीय कार्य विभाग, नीमच की तत्परता से तत्काल कर दिया गया। समस्या का समाधान होने के बाद आगामी शैक्षणिक सत्र से छात्रा को छात्रावास में प्रवेश सहित जनजातीय कार्य विभाग की समस्त योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उल्लेखनीय है, कि 05 मई 2026 को ग्राम टामोटी में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की उपस्थिति में रात्रि चौपाल में छात्रा कुमारी नंदू पिता सदा भील द्वारा एमपीटास्क पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीयन में आ रही समस्या के संबंध में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर श्री चंद्रा द्वारा छात्रा की समस्या के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए गए। छात्रा की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला संयोजक, जनजातीय कार्य श्री राकेश कुमार राठौर ने अधीक्षिका, जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास कुकड़ेश्वर के माध्यम से छात्रा के आधार कार्ड, समग्र आईडी एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति आदि दस्तावेज प्राप्त कर,तत्काल छात्रा का प्रोफाइल पंजीयन एमपीटास्क पोर्टल पर करवाकर उसे उपलब्ध करा दिया है। इस प्रकारछात्रा की समस्या का अब समाधान हो गया है।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…