चित्तौड़गढ़ के विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को धमकी भरा फोन करने वाला गिरफ्तार!

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले को चित्तौड़गढ़ की सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में जुटी है। लगातार धमकी भरे फोन आने के बाद पुलिस थाने में विधायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या का मंगलवार को सदर थाने पर परिवाद प्राप्त हुआ हुआ था।

इसमें बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर दो अंजान नंबर से करीब 15-20 बार फोन किया गया। फोन करने वाले ने जान से मारने की धमकी दी। चुनाव के लिए फार्म भरने, जनता को इकट्ठा करने और सभा करने पर परिवार को जान से मारने और कार्यालय में आग लगाने का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही उस अनजान व्यक्ति का कॉल रिसीव नहीं किया तो उसने दूसरे नम्बर से कॉल कर धमकी दी। कॉल रिसीव नही करने पर भी बार-बार कॉल करके परेशान कर रहा था।

इस पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की। दोनों नम्बर की कॉल डिटेल प्राप्त की। उक्त मोबाईल नम्बर का सिम धारक दिनेश पुत्र हरिशंकर जोशी निवासी गुन्दलीखेडा थाना आकोला जिला चित्तौड़गढ़ का होना सामने आया। मामले की गंभीरता को देखते हुवे पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त के निर्देशन में एएसपी बुगलाल मीना, डिप्टी कर्णसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर चितौडगढ भवानी सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल जगदीशचन्द्र, कांस्टेबल बलवन्तसिंह, हेमव्रतसिंह, सुरेन्द्रपाल, भजनलाल, तथा साईबर सेल से रामावतार की टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने संदिग्ध दिनेश पुत्र हरिशंकर जोशी निवासी गुन्दलीखेडा थाना आकोला जिला चित्तौड़गढ़ की तलाश गुन्दलीखेडा पहुंच की। यह मौके से फरार पाया गया। इसके बाद टीम ने मोबाईल लोकेशन के आधार पर उदयपुर में तलाश कर डिटेन किया गया। इसने घटना के बारे में पूछताछ की गई शराब के नशे में विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या को फोन कर अपशब्द कहना स्वीकार किया। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

13 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

13 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

14 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

14 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

14 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

14 hours ago