गोपावत परिवार से लायन्स क्लब को प्राप्त हुआ देह दान, निकली देह दान यात्रा, अब तक 41 देहदान ओर 2504 नेत्रदान हुए प्राप्त

गोपावत परिवार से लायन्स क्लब को प्राप्त हुआ देह दान,निकली देह दान यात्रा,  अब तक 41 देहदान ओर 2504 नेत्रदान हुए प्राप्त

नीमच | देहदान और नेत्रदान के नाम से प्रसिद्ध नीमच नगर में आज शनिवार को गोपावत परिवार से लायंस क्लब को 41 वा देहदान प्राप्त हुआ है इसके साथ ही लायंस क्लब को अब तक 2504 नेत्रदान भी प्राप्त हो चुके हैं। शहर की जेन कालोनी निवासी पारसमल गोपावत का 70 वर्ष की उम्र में हदय गति रुक जाने से निधन हो गया था। जिस पर परिजन ने परोपकार के उद्देश्य से पारसमल गोपावत का देह लायंस क्लब के माध्यम से उदयपुर मेडिकल कॉलेज को दान किया है।

जिनकी देहदान यात्रा शनिवार को प्रातः 11:00 बजे उनके निवास जैन कॉलोनी से निकाली गई। जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए लायन डेन पहुंची जहा परिजनो को लायन्स क्लब पदाधिकारियों ने देहदान प्राप्ति का प्रमाण पत्र भेट कर देह को उदयपुर मेडिकल कॉलेज के लिए विदाई दी गई। लायंस क्लब अध्यक्ष सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नीमच नेत्रदान की नगरी के साथ-साथ देहदान की नगरी भी बनता जा रहा है हमारे लायन्स साथियों ने विश्व में नंबर वन पर नेत्रदान और दहेदन के मामले में नीमच को लाकर खड़ा किया है।

देहदान के मामले में लायंस क्लब के माध्यम से यह 41 वा देहदान है, देह दान दुनिया का सबसे बड़ा दान है, गोपावत परिवार द्वारा किया गया। दहेदान वर्षों तक क्लब याद रखेगा, इस देह से नए चिकित्सक तैयार होंगे, क्लब आम जन से अपील करता है कि देहदान के क्षेत्र में अधिक से अधिक देहदान करें। गोपावत परिवार द्वारा किए गए देहदान के कार्य को लेकर क्लब उनका आभारी है। अब तक जितने भी देहदान लायंस क्लब को प्राप्त हुए हैं लायंस क्लब उन सभी परिवारों का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता है।

लायंस क्लब परिवार आम जनता से यही अपील करता है, कि इन परिवारों से प्रेरणा लेकर अधिक से अधिक नेत्रदान और देहदान करें।इसी के साथ ही लायंस क्लब परिवार द्वारा स्वर्गीय पारसमल गोपावत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान लायन्स क्लब अध्य्क्ष सुनील शर्मा,शैलेंद्र पोरवाल, रिखब गोपावत, अनिल गोयल, बाबू लाल गोड़, प्रकाश रामनानी, राकेश गोयल, डा रमेश दक, अरुण गोयल, विजय मंगल, गोपाल कृष्ण गर्ग, महेंद्र त्रिवेदी, प्रदीप वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

8 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

8 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

9 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

9 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

9 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

9 hours ago