गणित केवल कठिन सवालों और बड़ी-बड़ी संख्याओं का नाम नहीं है। गणित हमारे चारों ओर है, घड़ी में समय देखने से लेकर बाजार में सामान खरीदने तक। यदि हम गणित को खेल, पहेलियों, रोचक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से सीखें, तो यह बहुत आसान और मजेदार बन सकता है।
शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरलाय में बने मैथ्स पार्क का उद्घाटन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोरलाय स्कूल की बालिकाओं से मैथ्स पार्क में बनाए गए मॉडल की प्रशंसा करते हुए मॉडल के बारे में जानकारी प्राप्त की।
बालिकाओं ने भी उत्सुकता के साथ बनाए गए हर मॉडल को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत बोरलाय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक के विद्यालय में 6.27 लाख रुपए की राशि से बच्चों में गणित के प्रति जागरूकता एवं खेल-खेल में सीखने के उद्देश्य से एक मैथ्स पार्क बनाया गया है।
जिसमें बीज गणित, अंक गणित एवं त्रिकोणमिति के कुल 19 मॉडल बनाए गए हैं।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…