गणपति नगर में नपा आज बनायेंगी बारिश के पानी निकासी का रास्ता Good News No.1

गणपति नगर में नपा आज बनायेंगी बारिश के पानी निकासी का रास्ता

मामला गणपति नगर में बारिश से बने तालाब का, मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारी

सीएमओ के निर्देश के बाद मौके पर पहुंच स्वास्थ्य अधिकारी

नीमच।गणपति नगर में नपा आज बनायेंगी बारिश के पानी निकासी का रास्ता गणपति नगर वार्ड नं. 08 में बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से तालाब बन रहा है जिससे रहवासियों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीएमओं से रहवासियों के मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह कार्यवाही हुई। मौके पर नपा के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी घनश्याम नागदा अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। मुआयना कर वस्तु स्थिति देखी और अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिये।

आज बारिश के पानी की निकासी हेतु रास्ता बनाया जायेगा। जैसा कि विदित है गणपति नगर के मुख्य मार्ग जो क्लासिक क्राउन कॉलोनी, शगुन रेसीडेंसी व त्रिमूर्ति नगर जाने वाले क्षेत्र को जोड़ता है इस मार्ग पर बारिश के पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं होने से पानी एक ही जगह एकत्रित हो तालाब का रूप ले लेता है जहां रहवासियों का निकलना मुश्किल ही नहीं नामुमकीन हो जाता है ।

इस सबके जिम्मेदार नगरपालिका के अधिकारी ओपी परमार है जिनकी निष्क्रियता के कारण ये हालात हो रहे है।   उन्होंने  3 माह पूर्व इस क्षेत्र में बने सीसी रोड़ के पूर्व नाली निर्माण करना था वहां पहले नाली निर्माण नहीं करते हुए सीसी रोड़ बना दिया जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और तालाब बन रहा है। शुक्रवार को मौके पर एकत्रित रहवासियों की भीड़ ने ओपी परमार को इसका सबसे बड़ा दोषी माना।  इस क्षेत्र में मंदिर भी है जहां पानी भरा होने से लोगो को आना जाना नहीं हो पा रहा है वहीं सुबह प्रभात फेरी भी निकलती है उसको भी रास्ता बदलना पड़ता  है  जिससे धार्मिक भावना आहत हो रही है।

शुक्रवार को मौके पर पहुंचे घनश्याम नागदा ने कहा कि  सीएमओ के निर्देश उन्हें मिले है, उन्होंने क्षेत्र की स्थिति को देख लिया है। शुक्रवार को जो जेसीबी मौके पर पहुंची थी उसे अन्य दूसरे काम से जाना पड़ा इसलिये आज शनिवार को बारिश के पानी की निकासी का रास्ता बनाया जायेगा। वहीं कीचड़ वाले स्थान पर काली चूरी डालकर समतल किया जायेगा।
इस अवसर पर रहवासी गणपति विकास समिति के अध्यक्ष केपीएस झाला, पत्रकार मनीष चान्दना, वैभव वैद्य, कमल चौधरी, नरेन्द्र शर्मा, सोहनसिंह परमार, उमाकांत पुरोहित, मिक्की सिसोदिया, नोनू शर्मा, अजय हाड़ा  सहित आसपास क्षेत्रों के रहवासी उपस्थित रहे जिन्होंने क्षेत्र की वस्तुस्थिति से नपा के अधिकारी को अवगत करवाया। 

गणपति नगर, गणपति नगर, गणपति नगर,

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

20 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

20 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

20 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

20 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

20 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

20 hours ago