कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सुवासरा बुजुर्ग में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतक की पहचान विजय गुर्जर (20) पिता मोतीलाल गुर्जर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय गुर्जर अपने परिजनों के साथ खेत में फसल में खाद डालने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उसके ऊपर आ गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और ग्रामीण तत्काल उसकी सहायता के लिए दौड़े, लेकिन उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है।
सूचना मिलने पर कुकड़ेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह दर्दनाक हादसा पूरे क्षेत्र के लिए गहरा सदमा बनकर सामने आया है। वर्षाकाल में मौसम के अचानक बदलते मिजाज को देखते हुए ग्रामीणों से खेतों में कार्य करते समय विशेष सतर्कता बरतने तथा तेज गर्जना या बिजली चमकने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाने की अपील की गई है।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…