**खिमला का ग्रीनको प्रोजेक्ट बनेगा ऊर्जा क्रांति का केंद्र, मंत्री राकेश शुक्ला ने किया निरीक्षण
**रामपुरा /नीमच 4 जून 2026। प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने गुरुवार को रामपुरा तहसील के ग्राम खिमला पहुंचकर निर्माणाधीन ग्रीनको पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री शुक्ला ने पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजना की प्रगति, तकनीकी पहलुओं और निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से आगामी कार्ययोजना और संभावित चुनौतियों पर चर्चा करते हुए परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।
मंत्री शुक्ला ने कहा कि खिमला में विकसित हो रहा यह पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि ऊर्जा भंडारण की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए यह परियोजना प्रदेश की बिजली व्यवस्था को अधिक मजबूत, स्थिर और विश्वसनीय बनाएगी।
उन्होंने बताया कि परियोजना के पूर्ण होने पर न केवल ऊर्जा उत्पादन और भंडारण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय विकास को मजबूती मिलेगी।
मंत्री ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने परियोजना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर एसडीएम किरण आजना, अक्षय ऊर्जा विभाग के अधिकारी राठौर, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारी तथा ग्रीनको परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि खिमला में निर्माणाधीन ग्रीनको पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट प्रदेश की महत्वाकांक्षी ऊर्जा परियोजनाओं में शामिल है। इसके पूर्ण होने के बाद नीमच जिला हरित ऊर्जा के बड़े केंद्र के रूप में उभर सकता है, जिससे प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी नया बल मिलेगा।****
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…