Categories: नीमच

खनिज राजस्व प्राप्ति एवं अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्रवाइयों में नीमच जिला संभाग में प्रथम

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन की कार्यवाहियों एवं राजस्व प्राप्ति में नीमच जिला उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले ने अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। साथ ही राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नीमच जिला उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान पर रहा है। जिला खनिज अधिकारी श्री गजेन्द्रसिंह डावर ने बताया कि अवैध परिवहन, अवैध उत्खनन एवं अवैध भण्डारण पर की गयी कठोर कार्यवाहियों से वर्ष 2025-26 में खनिज विभाग द्वारा विगत 05 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। जिले में वर्ष 2020-21 में अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण के कुल 136 प्रकरण, वर्ष 2021-22 में 171 प्रकरण, वर्ष 2022-23 में 180 प्रकरण, वर्ष 2023-24 में 173 प्रकरण, वर्ष 2024-25 में 227 प्रकरण दर्ज किये गये। जबकि वर्ष 2025-26 में अवैध परिवहन, अवैध उत्खनन एंव अवैध भण्डारण के सर्वाधिक वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज 231 प्रकरणों में 1.82 करोड अधिरोपित कर 1.66 करोड जमा कराये गये है। जो कि विगत 05 वर्षों में सर्वाधिक है। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनिज विभाग द्वारा 55.84 करोड राजस्व की वसूली कर राजस्व प्राप्ति में उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान पर रहा। उक्त उल्लेखनीय कार्यवाहियों में प्रभारी खनि निरीक्षक श्री सुनील जाधव एवं खनिज अमले का विशेष योगदान रहा है।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

19 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

19 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

19 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

19 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

19 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

19 hours ago