Categories: नीमच

क्रेशर माइंस की ब्लास्टिंग से कांप रहा बासनिया गांव, स्कूल भवन में पड़ी दरारें, ग्रामीणों में दहशत रामपुरा तहसील के ग्राम बसनिया में माइंस संचालकों की मनमानी का आरोप, सरपंच बोले- जनसुनवाई में उठाएंगे मुद्दा

**रामपुरा तहसील मुख्यालय के समीप भगोरी पंचायत अंतर्गत ग्राम बासनिया में संचालित क्रेशर माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि माइंस संचालकों की मनमानी और हिटलरशाही के चलते प्रतिदिन होने वाली ब्लास्टिंग से गांव की जमीन तक हिल रही है, जिससे लोग दहशत के साए में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही ब्लास्टिंग का सबसे ज्यादा असर गांव के बच्चों और विद्यालय भवन पर पड़ रहा है। ब्लास्टिंग के कंपन से स्कूल भवन में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं और लगातार क्रैक बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो विद्यालय भवन कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
गांव में बढ़ती चिंता के बीच सरपंच दशरथ गुर्जर ने बताया कि माइंस में हो रही लगातार ब्लास्टिंग से पूरे गांव में डर और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए जनसुनवाई में आवेदन देकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जाएगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि माइंस में होने वाली ब्लास्टिंग की जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांववासियों को राहत मिल सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।**

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

15 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

15 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

15 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

15 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

15 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

15 hours ago