नीमच। जिले की जीरन तहसील के अंतर्गत केरी गांव (चिताखेड़ा क्षेत्र) में मंगलवार देर रात एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 बजे एक लाख पचास हजार रुपए के इनामी तस्कर सुनील ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावर स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर आए थे और गांव में पहुंचते ही मकान के बाहर गोलियां चलाईं। फायरिंग की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हमले का शिकार दशरथ सिंह (केरी वाला) का मकान बना, जहां हमलावरों ने घर के बाहर खड़े होकर हवाई फायर किए और कुछ ही देर में मौके से फरार हो गए।
वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल फैल गया। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी सुनील मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में पहले से वांछित है और उस पर 1.5 लाख रुपये का इनाम घोषित है। सूचना मिलने के बाद जीरन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन पुलिस ने मामला गंभीर धाराओं में दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश जारी है।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…