कुलगाम आतंकी हमला: मजदूरों की हत्या पर भड़के फारुक अब्दुल्ला, कहा- आतंकवाद खत्म हुआ तो मारने वाले कौन?

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में दो प्रवासी मजदूरों की हत्या के बाद सियासत तेज हो गई है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री प्रमुख फारुक अब्दुल्ला ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने केंद्र सरकार के आतंकवाद खत्म होने के दावे पर भी सवाल उठाए हैं.

फारुक अब्दुल्ला ने कुलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दोषियों की पहचान होनी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो चुका है, तो ऐसे हमले कौन कर रहा है? बीते 10 दिनों में दक्षिण कश्मीर में यह दूसरी ऐसी घटना है. इससे पहले अनंतनाग में एक हेड कांस्टेबल की हत्या कर दी गई थी और अब कुलगाम में दो मजदूरों को गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

हाल ही में एक पुलिस कॉन्स्टेबल और दो प्रवासी मजदूरों की हत्या हुई. अगर आतंकवाद खत्म हो गया है तो ये हमलावर कौन हैं? पूरी सीमा सुरक्षित होने का दावा किया जाता है, फिर ये लोग कहां से आ रहे हैं? 2019 के बाद कहा गया था कि हालात बदल जाएंगे, लेकिन क्या आतंकवाद वास्तव में खत्म हुआ है? हम सिर्फ अपने अधिकारों और सम्मान की बहाली चाहते हैं- नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला राज्य का दर्जा बहाली की मांग के बीच उठाया सवाल फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि हर बार जब जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग तेज होती है, उसी दौरान ऐसी घटनाएं सामने आती हैं.

उन्होंने कहा कि इस हमले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यह पता लगाया जाए कि इसके पीछे कौन लोग हैं. कुलगाम में क्या हुआ था? शुक्रवार (31 जुलाई) को कुलगाम जिले के केल्लम इलाके में ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो गैर-स्थानीय मजदूरों पर आतंकियों ने गोलीबारी कर दी.

हमले में दीपक की मौके पर मौत हो गई, जबकि भूपिंदर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया. TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF), जिसे लश्कर-ए-तैयबा का प्रॉक्सी संगठन माना जाता है, ने हमले की जिम्मेदारी ली है.

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों का मददगार गिरफ्तार जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक संदिग्ध मददगार को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है.

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान ऐजाज अहमद गनाई के रूप में हुई है. गनाई को पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की एक संयुक्त टीम ने देर रात बारामूला के शीरी इलाके में गोरीवान में एक वाहन जांच चौकी से गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने ऐजाज के पास से एक पिस्तौल, 9 मिमी के 10 कारतूस, एक मैगजीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है.

Also Read: दिपके की अमेरिका में पढ़ाई का खर्च कहां से आया? RTI एक्टिविस्ट ने उठाए सवाल, जांच की मांग.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

12 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

12 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

12 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

12 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

12 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

12 hours ago