कुछ देर में भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट Vikram-1 भरेगा उड़ान, अंतरिक्ष तक पहुंचेगा 'वंदे मातरम्' का मैसेज

विक्रम-1 भारत का पहला प्राइवेट कंपनी द्वारा विकसित ऐसा रॉकेट है, जिसे सैटेलाइट को पृथ्वी की कक्षा में पहुंचाने के लिए बनाया गया है. यह दिखाता है कि अब सरकारी एजेंसियों के साथ-साथ प्रइवेट कंपनियां भी स्पेस मिशनों में बड़ी भूमिका निभा रही हैं. मिशन आगमन स्काईरूट एयरोस्पेस का पहला ऑर्बिटल टेस्ट मिशन है.

इसके जरिए पहली बार कोई भारतीय प्राइवेट कंपनी अपने रॉकेट से पृथ्वी की कक्षा तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. खास बात यह है कि इसके साथ अंतरिक्ष में एक छोटी कलाकृति वाला पेलोड भी भेजा जाएगा. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने हाथों से लिखा ‘वंदे मातरम्’ मैसेज वाला पोस्टकार्ड भी इस मिशन का हिस्सा होगा.

इसके अलावा कई इंजीनियरों, वैज्ञानिकों और भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के हाथ से लिखे पोस्टकार्ड भी अंतरिक्ष की यात्रा पर भेजे जा रहे हैं, जिससे यह मिशन और भी खास बन गया है. करीब सात मंजिला ऊंचाई वाला है विक्रम-1 रॉकेट कंपनी ने बताया कि चार स्टेप वाला यह रॉकेट इसरो के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा.

विक्रम-1 रॉकेट करीब सात मंजिला ऊंचाई वाला है. उड़ान भरने के बाद विक्रम-1 करीब 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की निचली कक्षा में पहुंचेगा. वहां यह ग्रहा स्पेस, कॉसमोसर्व, डीक्यूब्ड और स्काईरूट के ‘स्कोप’ समेत कई छोटे सैटेलाइट और तकनीकी परीक्षण के लिए तैयार उपकरणों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित करेगा.

किया जाएगा तकनीकी आंकड़ों का बारीकी से अध्ययन स्काईरूट एयरोस्पेस के मुताबिक, इस टेस्ट फ्लाइट से मिलने वाले सभी तकनीकी आंकड़ों का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा. इससे रॉकेट की गाइडेंस और नेविगेशन सिस्टम की क्षमता जांची जाएगी. इन नतीजों के आधार पर जरूरी सुधार किए जाएंगे, ताकि भविष्य में कमर्शियल सैटेलाइट मिशनों को और ज्यादा सुरक्षित, भरोसेमंद और सफल बनाया जा सके.

ये भी पढ़ें: विक्रम-1 ने खोला भारत का नया अंतरिक्ष युग कंपनी के मुताबिक, विक्रम-1 रॉकेट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह 350 किलोग्राम तक के सैटेलाइट और दूसरे पेलोड को अंतरिक्ष की कक्षा में ले जा सके..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

20 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

20 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

20 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

20 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

20 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

20 hours ago