कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं अपर कलेक्टर बी.एस.कलेश के निर्देशानुसार, गुरूवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुकड़ेश्वर एवं रामपुरा में खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान मैसर्स श्री साईं कृपा नमकीन, मनासा-रामपुरा रोड, कुकड़ेश्वर में अत्यंत अस्वच्छ परिस्थितियों में बिना वैध खाद्य पंजीयन के नमकीन का निर्माण, पैकिंग, भंडारण एवं विक्रय करना पाया गया। पैक किए गए नमकीन के पैकेटों पर नियमानुसार पैकिंग दिनांक, बैच नंबर, लाइसेंस नंबर आदि जानकारी अंकित नहीं पाई गई। लेबल पर निर्माता का पता, जूनी भदाना, तहसील मनासा अंकित था, जबकि निर्माण कुकड़ेश्वर में किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा टीम ने उक्त परिसर को तत्काल शटडाउन करवाकर क्रय-विक्रय बंद कराया और मौके से बजरंग नमकीन स्पेशल सेव, श्रद्धा रतलामी सेव, श्री साईं कृपा नमकीन खट्टा मीठा मिक्सर, श्री साईं कृपा रतलाम सेव बारीक, पामोलिन ऑयल, अजवाइन, काली मिर्च, लौंग, मिर्ची पाउडर, बेसन, मटर आटा सहित कुल 11 नमूने लिए गए। जप्त नमकीन की मात्रा 1385 किलोग्राम, कुल कीमत 22,600/- रूपये है। संबंधित को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है। प्रकरण अपर कलेक्टर नीमच के न्यायालय में दर्ज किया जा रहा हैं।इसके अतिरिक्त रामपुरा स्थित सांवलिया दुग्ध डेरी का भी निरीक्षण कर पनीर, मिश्रित दूध, दही, घी के कुल 4 नमूने जांच हेतु लिए गए।यह कार्रवाई नायब तहसीलदार कुकड़ेश्वर श्री नवीन छत्रोले एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत शर्मा की टीम द्वारा की गई।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…