कार बाइक की जोरदार भिड़ंत,घटना में पिता पुत्र गंभीर घायल,उपचार जारी,पीड़ितों ने की कार्यवही की मांग

नीमच। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरखेड़ी मुख्य मार्ग पर शनिवार देर शाम कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई इस घटना में बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर घायल हो गए, जिन्हें पहले नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अन्यत्र रेफर किया गया, जहां पुत्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल में घायलों के परिजन कुंदन माली ने जानकारी देते हुवे बताया कि वह लोग ग्राम कनावटी की कर्मचारी कालोनी के निवासी है उनका छोटा भाई अशोक पिता कंवरलाल माली उम्र लगभग 48 वर्ष,अपने पुत्र जयकुमार उम्र 14 वर्ष के साथ उनकी पुत्री पूजा को बाइक से मनासा छोड़ने गए थे और वापस लौट रहे थे तभी ग्राम बोरखेड़ी के यहां नीमच की ओर से कार क्रमांक एमपी 04 सीएम 3333 के चालक ललित जेन द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मेरे छोटे भाई अशोक और उसके पुत्र की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इस घटना में अशोक और उसका पुत्र जयकुमार गंभीर घायल हो गए जिन्हें राहगिरो द्वारा एंबुलेंस की मदद से नीमच जिला अस्पताल लाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर किया गया है जिनका नीमच के ही निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है कुंदन माली ने बताया कि इस घटना में अशोक के पांव में फेक्चर हुआ है वही शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटे आई है और अशोक के पुत्र जयकुमार के भी पाव में दो जगह से फैक्चर हुए हैं जिसे आईसीयू में भर्ती किया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि घायल अशोक के चार पुत्रियां और एक पुत्र है और परिवार में कमाने वाला एकमात्र अशोक ही है जिसकी माली हालत भी ठीक नही है उक्त घटना को लेकर घायल अशोक माली की रिपोर्ट पर सिटी पुलिस ने उक्त कार चालक के खिलाफ एसीटीएस अधिनियम भारतीय दंड संहिता 1860 के तहत धारा 279 एवं 337 में प्रकरण दर्ज किया है। इस घटना क्रम में परिजनों ने दोषी कार चालक पर कार्रवाई की मांग की है

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

16 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

16 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

16 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

16 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

16 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

16 hours ago