कांग्रेस ने विजय के TVK को दिया समर्थन, जानिए जादुई आंकड़े तक पहुंचने का क्या है पावर गेम?

Congress Support TVK: टीवीके के नेता विजय ने कांग्रेस नेतृत्व से समर्थन का आग्रह किया था, जिसके बाद पार्टी आलाकमान ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी को निर्णय लेने का निर्देश दिया था. हालांकि रिजल्ट में टीवीके की बढ़त को देखते हुए पहले ही कांग्रेस ने समर्थन देने की घोषणा कर दी थी.

तमिलनाडु चुनाव में टीवीके को मिली 108 सीटें, कांग्रेस के समर्थन से क्या बन जाएगी सरकार? तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें हासिल हुई हैं. उसे सरकार बनाने के लिए 10 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है. कांग्रेस के 5 विधायक निर्वाचित हुए हैं.

कांग्रेस अब तक द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थी. राज्य में सरकार गठन के लिए बहुमत का आंकड़ा 118 है. कांग्रेस के समर्थन देने के बाद टीवीके के पक्ष में 113 विधायक हो जाएंगे. लेकिन सरकार बनाने के लिए विजय को 5 और विधायकों का समर्थन चाहिए होगा.

#WATCH | Tamil Nadu Congress President K. Selvaperunthaga and other Congress leaders meet TVK chief Vijay at the TVK Headquarters in Chennai. Tamil Nadu Congress Committee and the Congress Legislative Party (CLP) has decided to extend its full support to the TVK to form the… pic.twitter.com/lOI44jPg2j — ANI (@ANI) May 6, 2026 कांग्रेस ने शर्तों के साथ समर्थन का किया ऐलान कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन तो दे दिया है.

लेकिन विजय के सामने कुछ शर्तें रखी हैं. कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर ने कहा- पार्टी का समर्थन इस शर्त पर आधारित होगा कि टीवीके इस गठबंधन से उन सभी सांप्रदायिक ताकतों को दूर रखे जो भारत के संविधान में विश्वास नहीं करती हैं. कांग्रेस नेता ने कहा, “दोनों पार्टियों के बीच आपसी सम्मान, उचित हिस्सेदारी और साझा जिम्मेदारी पर आधारित यह गठबंधन न केवल इस सरकार के गठन के लिए है, बल्कि स्थानीय निकाय संगठनों, लोकसभा और राज्यसभा के भावी चुनावों के लिए भी है.

कांग्रेस टीवीके को समर्थन देकर विश्वासघात किया: DMK द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने अपने पुराने सहयोगी दल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. टीवीके को समर्थन देने के कदम को डीएमके ने पीठ में छुरा घोंपने के बराबर बताया. DMK प्रवक्ता सर्वानन अन्नादुरई ने कहा, कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देते हुए गठबंधन का फैसला कर लिया है.

मेरे विचार में उन्होंने पीठ में छुरा घोंपा है- तमिलनाडु की जनता की पीठ में और जनता के जनादेश की पीठ में. कांग्रेस और डीएमके ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था. ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने पीठ में छुरा घोंपा, टीवीके को समर्थन की खबर पर आया डीएमके का रिएक्शन.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

14 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

14 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

14 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

14 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

14 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

14 hours ago