**नीमच/मनासा। क्षेत्रीय राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पार्षद प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सम्राट दीक्षित ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
उन्हें भाजपा में शामिल कराने के दौरान विधायक अनिरुद्ध माधव मारु तथा जिला प्रभारी सुभाष पटेल जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति रही। सभी भाजपा नेताओं ने सम्राट दीक्षित का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए पार्टी की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रेरित होकर उनके जुड़ने की बात कही।
इस अवसर पर विधायक अनिरुद्ध माधव मारु ने कहा कि भाजपा लगातार जनसेवा और विकास के कार्यों में अग्रणी है, जिससे प्रभावित होकर विभिन्न दलों के कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्राट दीक्षित के आने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
वहीं, सुभाष पटेल ने कहा कि पार्टी का विस्तार और सशक्तिकरण निरंतर जारी है और आने वाले समय में इसका लाभ जनता को मिलेगा।
सम्राट दीक्षित ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं और अब पूरी निष्ठा से भाजपा के लिए कार्य करेंगे।
इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।**
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…