कहां हैं कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के माता-पिता?

Abhijeet Dipke : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर के वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में एक घर की सुरक्षा पुलिस ने बढ़ा दी. दरअसल, यह घर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके का है. जी हां…वह महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और यहां उनके माता-पिता रहते हैं. एक अधिकारी ने शनिवार (6 जून) को बताया कि दीपके के भारत पहुंचने के मद्देनजर अनावश्यक भीड़भाड़ को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है.

पुलिस उपायुक्त (जोन-1) पंकज अतुलकर ने कहा कि यदि अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की जरूरत हुई तो समीक्षा के बाद ऐसा किया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि दीपके के माता-पिता फिलहाल वालुज स्थित अपने घर में नहीं रह रहे हैं. अतुलकर ने कहा कि वे मेरे संपर्क में नहीं हैं.

उन्होंने इससे अधिक जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया. इस बीच, एमआईडीसी वालुज थाने के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि पहले दीपके के घर पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात था. अब हमने वहां एक अधिकारी सहित दस पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की है. दीपके शनिवार को दिल्ली पहुंचे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में भाग लिया.

धमकियों की वजह से घर छोड़ना पड़ा दीपके के माता पिता को अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा कि एक साल से ज्यादा समय बाद मैं अपने माता-पिता से मिलने घर जा रहा हूं. पिछले 15 दिनों में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और धमकियों की वजह से घर छोड़ना पड़ा.

अब मैं उन्हें वापस घर लेकर जाऊंगा. और हां, आज का प्रदर्शन सिर्फ एक ट्रेलर था. इतनी बड़ी संख्या में समर्थन देने के लिए आप सभी का धन्यवाद. Going home to see my parents, it’s been more than a year since I last met them. They've suffered a lot over the last 15 days and had to leave home because of threats.

Will be taking them back to home. FYI, today’s protest was just a trailer. Thank you for showing up in such… — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 6, 2026 अमेरिका से लौटे दीपके ने इस आंदोलन को एक शांतिपूर्ण और संवैधानिक अभियान बताया है. वह इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए भारत लौटे हैं..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

15 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

15 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

16 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

16 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

16 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

16 hours ago