नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को एम.पी.आर.डी.सी.द्वारा निर्माणाधीन भाटखेड़ा-नीमच, डूंगलावदा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होने मौके पर सड़क निर्माण कार्य का अधिकारियों के साथ अवलोकन किया और सड़क निर्माण कार्य, सी.सी.रोड़ की गुणवत्ता, नाली निर्माण, निर्माण मटेरियल की लेब टेस्टिंग आदि के बारे में चर्चा कर जानकारी ली।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने एम.पी.आर.डी.सी.के अधिकारियों से सड़क के किनारे बनाई जा रही नाली की चौड़ाई, सी.सी.रोड़ के दोनो ओर शोल्डर्स की चौड़ाई सी.सी.रोड़ की दोनो लेन की चौड़ाई, मोटाई आदि के बारे में जानकारी ली।
कलेक्टर ने इस सड़क निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करवाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए, कि सी.सी.रोड़ निर्माण की वजह से आवागमन बाधित ना हो, आमजनों को कोई असुविधा ना हो, इसका विशेष ध्यान रखे। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस मौके एसडीएम संजीव साहू, एमपीआरडीसी के प्रबंधक राहुल बरड़े, तहसीलदार संजय मालवीय व कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे।
#Neemuch
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…