Categories: नीमच

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मध्य रात्रि में टामोटी छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, रसोई घर का लिया जायजा

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जिले के जनजाति बाहुल्य ग्राम टामोटी में रात्रि चौपाल कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान किया। कलेक्टर श्री चंद्रा ने अधिकारियों के साथ टामोटी में ही मंगलवार को रात्रि विश्राम किया। ➡️मध्य रात्रि निरीक्षण:-मंगलवार की मध्य रात्रि में कलेक्टर श्री चंद्रा ने आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को देखा। ➡️रसोई का अवलोकन:-कलेक्टर ने छात्रावास की रसोई घर का भी अवलोकन किया। भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई व स्टॉक रजिस्टर की जांच की और विद्यार्थियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के संबंध में जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग श्री राकेश राठौर को आवश्यक निर्देश दिए। इस निरीक्षण दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने छात्रावास में बच्चो की दिनचर्या , आवश्यकताएँ, पढ़ाई और खेल कूद, परिवार के साथ मिलना , बच्चो की सुरक्षा की चर्चा कर जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि छात्रावास में पेयजल, बिजली, शौचालय व अध्ययन सामग्री की व्यवस्था सुचारू रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए। ➡️उपस्थित अधिकारी:-इस मौके पर जिला पंचायत CEO श्री अमन वैष्णव व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

15 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

15 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

16 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

16 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

16 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

16 hours ago