मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को मनासा तहसील के ग्राम ढाकनी स्थित आयुष आरोग्य मंदिर एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने दोनों स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार व्यवस्था, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, ओपीडी संचालन तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा कर निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने दवा वितरण व्यवस्था, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर ने कहा कि आयुष आरोग्य मंदिर के माध्यम से ग्रामीणों को आयुर्वेद सहित पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की सुविधाएं सुलभ कराई जा रही हैं, जबकि उप स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं की देखभाल तथा सामान्य उपचार जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने निर्देश दिए कि दोनों संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सभी स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित एवं प्रभावी संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी. प्रसाद को उप स्वास्थ्य केंद्र भवन की आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश भी दिए, ताकि मरीजों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, मनासा एसडीएम सुश्री किरण आंजना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.प्रसाद तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…