Categories: नीमच

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कंजार्डा में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

पशु चिकित्सा शिविर, सोसायटी सदस्यता शिविर के निर्देश, लाड़ली लक्ष्मियों को सौंपे लाभ पत्र प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मनासा क्षेत्र के ग्राम कंजार्डा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर एवं रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही निराकरण कराया। कलेक्टर श्री चंद्रा ने दिए प्रमुख निर्देश स्वास्थ्य सुविधाएं- ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर ने कंजार्डा में नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र भवन में सात दिवस के भीतर स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए। सिंचाई नहरों की मरम्मत – चंबलेश्वर की नहरों के संबंध में कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग को दो दिन में विभागीय टीम भेजकर निरीक्षण कराने, आवश्यक मरम्मत कार्य प्रारंभ कराने और नहरों पर से अतिक्रमण तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। कार्यपालन यंत्री ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। ◾यातायात समस्या का समाधान – कलेक्टर ने कंजार्डा चौकड़ी मार्ग पर अतिक्रमण हटाने हेतु ग्राम पंचायत एवं तहसीलदार को निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिया निर्माण की मांग पर लोक निर्माण विभाग को उपयोगिता परीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा। ◾पशु उपचार शिविर – पशुपालकों की मांग पर उपसंचालक पशुपालन को आगामी सोमवार को कंजार्डा में पशु चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दिए। ◾उर्वरक वितरण:- कलेक्टर ने छोटे किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु सोमवार को सोसाइटी में सदस्यता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। समिति की सदस्यता प्राप्त कर किसान सोसाइटी से उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। ◾स्वामित्व योजना:- छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को आवासीय पट्टे हेतु नियमानुसार कलेक्टर न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी। हितलाभ वितरण – रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दो लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को लाभ पत्र, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत चार माताओं को लाभ पत्र एवं कम वजन वाले चार बच्चों को न्यूट्री बास्केट वितरित किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, वन मंडल अधिकारी श्री एस.के. अटोदे, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धारवे, जनपद सीईओ श्री आरिफ खान सहित समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। प्रारंभ में सरपंच श्री भूरालाल मालवीय ने कलेक्टर एवं अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं साफा बांधकर स्वागत किया। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

17 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

17 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

17 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

17 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

17 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

18 hours ago