कलेक्टर श्री चंद्रा ने गांधीसागर जलाशय में निर्माणाधीन इंटेक वेल का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया

 

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने नीमच जिले की रामपुरा तहसील के ग्राम सालारामाला में गांधी सागर जलाशय के बैकवॉटर में लगभग 1 किलोमीटर पानी में निर्माणाधीन अस्थाई रॉ वाटर इंटेक वेल, पंप हाउस और अप्रोच ब्रिज का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

महाप्रबंधक जल निगम ने कलेक्टर को अवगत कराया, कि वर्तमान में पानी गांधी सागर से खिमला स्थित जल शोधन संयंत्र एवं खिमला से कुकडेश्वर तक पहुंच चुका है एवं उसके आगे टेस्टिंग कार्य प्रगतिरत हैं। अपरोक्ष ब्रिज एवं स्थाई इंटेक वेल पंप हाउस का कार्य नवंबर माह तक पूर्ण हो जाएगा और गांधी सागर समूह जलप्रदाय योजना से उक्त कार्य पूर्ण होने के बाद हर घर नल से जल प्रदाय प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम श्री पवन बारिया, जनपद सीईओ श्री आरीफ खान, जल निगमके महाप्रबंधक श्री जितेन्द्र बिजोरिया, डीबीएल के सहायकप्रबंधक श्री सुनील तोमर, श्री सरस जैन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

17 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

17 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

17 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

17 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

17 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

17 hours ago