कलेक्‍टर ने आमलीभाट के स्‍कूल में आठवीं के बच्‍चों को गणित पढ़ाया सवाल हल करवाकर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्‍तर को परखा

 

नीमच : –

 

 

 

 

जिले में प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा उपलब्‍ध कराने एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण कर कक्षाओं में विद्यार्थियों से संवाद कर, उन्‍हें लगन, मेहनत के साथ पढ़ाई करने और अच्‍छे अंक हासिल करने के लिए प्रेरित कर रहे है। इसी क्रम में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जावद तहसील के गांव आमलीभाट की माध्‍यमिक शाला में पहुंचे और कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को गणित के सवाल हल करवाए। कलेक्‍टर ने कक्षा 8वीं में विद्यार्थियों से गणित की पुस्‍तक लेकर ब्‍लेक बोर्ड पर गणित के कुछ सवाल खिले और फिर छात्रों से उनको हल करना सिखाया।

कलेक्‍टर ने विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाए जाने और पाठ्यक्रम पूरा नहीं करवाने   पर प्रधानाध्‍यापक एवं उपस्थित शिक्षक के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश डीपीसी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। इस मौके पर एसडीएम सुश्री प्रीति संघवी, तहसीलदार श्री नवीन गर्ग व नायब तहसीलदार श्री कमलेश डुडवे सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

17 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

17 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

17 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

17 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

17 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

17 hours ago