Ad Ad
Ad Ad

कलश व पोथी यात्रा के साथ हुआ 7 दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 08 Dec 2023, 11:17 AM
शेयर करें ➦
W f X
कलश व पोथी यात्रा के साथ हुआ 7 दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ

कलश व पोथी यात्रा के साथ हुआ 7 दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ

नीमच। शहर के इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित गणपति नगर में गणेश मंदिर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 8 दिसंबर शुक्रवार से 14 दिसंबर तक क्षेत्र वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से कलश एवं पोथी यात्रा के साथ किया गया यह कलश यात्रा नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से पोथी की पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ हुई जो इंदिरा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई।

कथा स्थल पर पहुंची जहां कलश एव पोथी यात्रा का समापन किया गया, कलश यात्रा में सबसे आगे डीजे पर भक्ति गीत बज रहे थे वही डीजे के पीछे महिलाएं कलश शिरोधार्य कर चल रही थी गणपति नगर स्थित गणेश मंदिर पर प्रतिदिन वृंदावन धाम के पंडित पंकज कृष्ण जी महाराज के मुखारविंद से दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक भागवत ज्ञान गंगा का प्रवाह विभिन्न धार्मिक प्रसंग पर किया जाएगा।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X