कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सनातन परंपरा का मूल भाव सबको साथ लेकर चलना है। कलश यात्रा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं। भारतीय संस्कृति में जल को जीवन और देवत्व का प्रतीक माना गया है। कलश यात्रा हमें जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश देती है।

आगर मालवा की पहचान आस्था, संस्कृति और परंपराओं से रही है। यहां के निवासियों ने सदैव धार्मिक आयोजनों को सामाजिक एकता का माध्यम बनाया है। आज आयोजित भव्य कलश यात्रा हमारी श्रद्धा और मंगल का प्रतीक है। ऐसी यात्राएं समाज को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ने का काम करती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगर मालवा में आयोजित भव्य कलश यात्रा को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। राज्य सरकार आगर मालवा के विकास, सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कलश यात्रा में मातृशक्ति की सहभागिता हमारी परंपरा की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत करती है।

हमारी सरकार महिला सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन के लिए निरंतर काम कर रही है। आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति और पंरपराओं को जाने, यह सभी का दायित्व है। धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन बच्चों और युवाओं में संस्कारों की मजबूत नींव रखते हैं। मध्यप्रदेश में विकास की नई ऊंचाइयों के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाया जा रहा है।

सड़क, पानी, बिजली सहित कृषक कल्याण, रोजगार के अवसर सृजित करने और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए राज्य में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। आस्था, पर्यटन और संस्कृति को जोड़कर प्रदेश में नई संभावनाओं का निर्माण हो रहा है। राज्य सरकार आगर मालवा के विकास, सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

सिंहस्थ : 2028 में राजस्थान से आने श्रद्धालुओं की अगवानी आगर जिला करेगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलश यात्रा के अवसर पर स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लने का आहवान किया। कार्यक्रम में विधायक श्री मधु गहलोत ने कहा कि 4 माह बाद निर्धन कन्याओं का आगर में निशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

15 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

15 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

15 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

15 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

15 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

15 hours ago