कर्मकाण्डीय विप्र परिषद्, द्वारा सामूहिक पितृ तर्पण कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्टूम्बर को

कर्मकाण्डीय विप्र परिषद्, द्वारा सामूहिक पितृ तर्पण कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्टूम्बर को

 

नीमच। श्री कर्मकाण्डीय विप्र परिषद्, नीमच के तत्वावधान में सर्वपितृ अमावस्या के पावन पर्व पर पितृ दोष की शान्ति एवं पितृ कृपा प्राप्ति के लिए विशाल सामूहिक भव्य पितृ तर्पण कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्टूम्बर को किया जा रहा है।जिसको लेकर कर्मकाण्डीय विप्र परिषद् सदस्य गुरुवार को मीडिया से रूबरू हुवे, इस दौरान पं. राधेश्याम उपाध्याय अध्यक्ष,पंडित महेश शर्मा,पंडित प्रेम प्रकाश गोड, पंडित राम अवतार शर्मा पंडित लक्ष्मण शास्त्री पंडित दिनेश शर्मा,पंडित पंडित सुनील शर्मा पंडित चंचल शर्मा पंडित घनश्याम शास्त्री,पं. लक्ष्मण शास्त्री. पं. जगदीशप्रसाद शर्मा पं. रामेश्वर शर्मा ने सयुक्त रूप से जानकारी देते हुवे बताया कि कर्मकाण्डीय विप्र परिषद् द्वरा सामूहिक पितृ तर्पण कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्टूम्बर को स्टेशन रोड स्थित कालका माता मंदिर परिसर में प्रातः 6:30 बजे किया जाएगा जिसको लेकर पंजीयन भी किया जा रहे हैं अब तक 50 से अधिक पंजीयन हो चुके हैं विश्व परिषद द्वारा यह आयोजन पूजा सामग्री के नॉमिनल शुल्क 100 मात्रा में किया जा रहा है।

तर्पण कार्य सिर्फ पुरुष वर्ग ही कर सकेंगे।प्रत्येक व्यक्ति पर कुछ ऋण होते हैं उनमें से तीन प्रमुख होते हैं- देवऋण, ऋषि ऋण, मनुष्य और पितृ ऋण इन समस्त ऋणों से मुक्ति एवं पितृ दोष शान्ति व पितृ कृपा प्राप्ति हेतु तर्पण कार्य सर्वश्रेष्ठ साधन है। जिसमें हम देवताओं,ऋषियों, मनुष्यों एवं पितरों के साथ ही प्राणी मात्र को विधानानुसार प्रमाणिक विधि से चावल के जल से, जो के जल से, तिल के जल से, दूध-गंगाजल मिश्रण से आदरांजली प्रस्तुत करते हैं।

पितृ दोष के कारण घर में अशान्ति, हर कार्य में रूकावटें गृह क्लेश, आर्थिक हानि, मानसिक अशांति होना, संतान होने में बाधाएँ, दाम्पत्य जीवन में तनाव, शारीरिक कष्ट, बार-बार दुर्घटनाओं का लक्षण दिखाई देते हैं। पितृदोष की शांति के अनेक उपाय हैं उनमें से पितृ तर्पण एक सशक्त और कारगर उपाय है। यह आयोजन 2 अक्टूबर 2024, बुधवार प्रातः ठीक 6.30 बजे से किया जाएगा। जिसमें विप्र परिषद के विद्वान पंडित मौजूद रहकर तर्पण का कार्य कराएंगे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

12 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

12 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

12 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

12 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

12 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

12 hours ago