विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं नालसा के दिशा-निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशजिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में मंगलवार को मनासा तहसील के गांव कचौली में “लीगल एड क्लिनिक” आयोजित किया गया। प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को यह सेवा ग्रामीणों के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहती है। लीगल सर्विस क्लिनिक में पैरालीगल वॉलिंटियर श्री कमलाशंकर विश्वकर्मा ने सेवाएँ प्रदान कर आमजन को प्राधिकरण की योजनाओं से अवगत कराया तथा नालसा, सालसा एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी। साथ ही माध्यमिक विद्यालय कचौली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को गुड टच, बैड टच, बाल अधिकार, मूल संवैधानिक कर्त्तव्य एवं निःशुल्क कानूनी सहायता स्कीम की जानकारी दी गई।इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य श्री मयंक माहेश्वरी, प्रधानाचार्य सुश्री अर्चना वेद, शिक्षकगण एवं बालक बालिकाएं उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…