Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे नहर में गिरा वाहन मां बेटी की मौत

Posted on November 26, 2023

Table of Contents

Toggle

  • ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे नहर में गिरा वाहन मां बेटी की मौत

ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे नहर में गिरा वाहन मां बेटी की मौत

ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे नहर में गिरा वाहन मां बेटी की मौत , बड़वाह में शनिवार शाम एक ह्रदय विदारक हादसा हो गया। नहर में कार गिरने से उसमे सवार 28 वर्षीय माँ और 7 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। जबकि कार चला रहा पिता किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर निकलने से बच गया। पूरा परिवार ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहा था।

लेकिन इसके पहले ही पत्नी एवं बेटी काल के गाल में समा गए। घटना शनिवार शाम करीब 5.30 बजे की है। आकाश ठाकुर निवासी जामनिया अपनी पत्नी व बच्ची के साथ पूजा के लिए निकला था। तभी बड़वाह में पंचवटी होटल के सामने नहर किनारे यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक वे कार अनियंत्रित होकर नीचे नहर में उतर गई। इस दौरान नहर में पानी का बहाव काफी तेज था। जैसे ही कार गिरी व बहने लगी। कार चालक पति आकाश दरवाजा खोलकर पानी में तैरते हुए बाहर आ गया। लेकिन पत्नी पूजा एवं बेटी माही कार में ही रह गई। उसने कुछ देर दरवाजा खोलकर उन्हें कार से बाहर निकालने की भी कोशिश की लेकिन आकाश असफल रहा। कुछ लोगो ने पानी में उतरकर कार को बहने से रोकने के लिए रस्सी भी बाँधी लेकिन वह टूट गई।

इस दौरान कार में पानी भरा गया। घटना की जानकारी लगने पर एसडीओपी अर्चना रावत, एसआई पूजा सोलंकी समेत अन्य पुलिसकर्मी एवं गोताखोर भी मौके पर पहुंचे। तब तक कार घटनास्थल से करीब 100 मीटर तक आगे बह गई। इसके बाद गोताखोरों ने दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला। लेकिन दोनों की नब्ज नही चल रही थी। ऐसे में एसडीओपी अर्चना रावत ने पूजा एवं नावघाटखेड़ी पूर्व सरपंच अर्जुन केवट ने बच्ची को सीपीआर देकर दोनों को बचाने की काफी देर तक कोशिश की। लेकिन बड़वाह सिविल अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 

 

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme