Categories: नीमच

एसडीएम सुश्री प्रीती संघवी ने किया सिंगोली क्षेत्र की मैगजीनों, भण्‍डारण केंद्रों का निरीक्षण

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में विस्फोटक भंडारण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसडीएम जावद सुश्री प्रीति संघवी, एसडीओपी जावद श्री अमित राठौर, तहसीलदार श्री प्रेम शंकर पटेल, नायब तहसीलदार श्री बालकृष्ण मकवानाने सिंगोली तहसील के ग्राम फुसरिया, जराड़, सोलंकी खेड़ा, अथवा, खोलपुराबड़ी आदि स्थानों पर स्थित सभी मैगजीनों के भण्‍डारण स्‍थलों/ गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विस्फोटक भंडारण, सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था, अभिलेख संधारण एवं परिसर की सुरक्षा का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया। संबंधित लाइसेंसियों को विस्फोटक अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।जिला प्रशासन द्वारा जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विस्फोटक भंडारणों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम जावद सुश्री प्रीति संघवी ने दी है।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

21 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

21 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

21 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

21 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

21 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

21 hours ago