एनएसएस विशेष शिविर के अंतर्गत ग्राम मजीरिया में विभिन्न प्रेरक कार्यक्रम आयोजित*

*एनएसएस विशेष शिविर के अंतर्गत ग्राम मजीरिया में विभिन्न प्रेरक कार्यक्रम आयोजित*

शासकीय महाविद्यालय रामपुरा द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के अंतर्गत आज विभिन्न प्रेरक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वयंसेवकों में सेवा भावना, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास करना रहा शिविर में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया इस अवसर पर आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शेखर मैदमवार कार्यक्रम समन्वयक ,राष्ट्रीय सेवा योजना सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन ने स्वयंसेवकों से कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। स्वयंसेवकों को समाज की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए आगे आना चाहिए राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, नाटक, कविता पाठ एवं समूह गायन जैसी गतिविधियाँ शामिल रहीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश दिया गया
बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. काईद जौहर ने स्वयंसेवकों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित व्यायाम तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था में अपनाई गई अच्छी आदतें जीवनभर स्वस्थ रहने में सहायक होती हैं। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव, तनाव प्रबंधन और प्राथमिक स्वास्थ्य जागरूकता पर भी प्रकाश डाला गया।
प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी ने कहा की ऐसे सत्र स्वयंसेवक को सकारात्मक दिशा प्रदान करते है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भरत कुमार धनगर ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियाँ स्वयंसेवकों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं
प्रो. जेड.एच बोहरा ने कहा कि विशेष शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भाव, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक चेतना का विकास करना है।
शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान कार्यक्रम भी संचालित किया गया। पंचायत परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ सदस्य डॉ. शिल्पा राठौर,डॉ. मुक्ता दुबे, डॉ.अर्चना आर्य, डॉ.महेश चांदना, डॉ.शरद शर्मा,डॉ. बद्रीलाल भाटी, श्री रामस्वरूप अहिरवार , श्री विनोद पाटीदार, श्री मयूर सैनी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों की सराहनीय सहभागिता रही।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

13 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

13 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

14 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

14 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

14 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

14 hours ago