नीमच। बुधवार को एडीएम नेहा मीना औचक निरीक्षण पर रेड क्रॉस भवन पहुंची जहां उन्होंने यहां संचालित हो रही साइन लैंग्वेज स्मार्ट क्लासेस का जायजा लिया, साथ ही यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों से भी उन्होंने चर्चा की, इसके अतिरिक्त छात्रावास में निवासरत मूक बधिर छात्र-छात्राओं को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को भी परखा गया। एडीएम नेहा मीना ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर यहां भोजन भी किया और यहां संचालित होने वाले वृद्ध आश्रम की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
एडीएम नेहा मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां दो महापूर्व बच्चों के लिए साइन लैंग्वेज स्मार्ट क्लासेस का शुभारंभ किया गया था जिसका संचालन सुचारू रूप से चल रहा है और बच्चे भी यहां साइन लैंग्वेज की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं हमारा प्रयास है कि सभी बच्चों को साइन लैंग्वेज का ज्ञान अच्छी तरह से हो। इंदौर की संस्था द्वारा साइन लैंग्वेज की क्लासेस ली जा रही है जो वर्तमान में 3 दिन चल रही है आगामी दिनों में इसको बढ़ाया जाएगा, साइन लैंग्वेज में और कितने विषय जोड़े जा सकते हैं उसको लेकर भी प्रयास चल रहे हैं, इसके अलावा यहां के बच्चों ने मंदसौर पशुपतिनाथ और झनेश्वर महादेव घूमने की इच्छा भी जाहिर की है जिसको लेकर भी हम जल्द ही प्रयास कर बच्चों को एक टूर पर घूमाने ले जाएंगे।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…