15 से 20 हजार भक्तों ने भावविभोर होकर किये नीमच के राजा के दर्शन
ऐश्वर्य शर्मा (पवन)
8770664866
नीमच। नीमच के एक शख्स और उनकी पूरी टीम की अथक 2 महीने की तैयारियों के बूते सावन के अंतिम सोमवार को नीमच के राजा श्री किलेश्वर महादेव की अद्वितीय… अकल्पनीय… अद्भुत… भव्य शाही सवारी का आयोजन कर हजारों शिव भक्तों को बाबा महादेव की भक्ति सरोवर में डुबकी लगवाई। आस्था विश्वास और पूरे साल के इंतजार के बाद नगर भ्रमण पर शाही ठाट बाट से नीमच के श्री किलेश्वर महादेव अपने भक्तों का हाल जानने नीमच नगरी में निकले। लगभग 15-20 हजार से ज्यादा अंचल के महादेव के भक्तों ने इस महा आयोजन का हिस्सा बन नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
महादेव की कृपा से और समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा (गंगानगर) और समस्त किलेश्वर महादेव मंदिर समिति सदस्यों की टीम और एक बेहतरीन मैनेजमेंट ने इस बार की शाही सवारी को अविस्मरणीय बना दिया। मानो ऐसा लग रहा था हर कोई बस शायद पूरे साल भर इसी आयोजन का आतुरता से प्रतीक्षा कर रहा हो। बस एक झलक शाही रथ में सवार नीमच के राजा श्री किलेश्वर महादेव के दर्शन हो जाए, उनका आशीर्वाद मिल जाए बस इसका इंतजार कर रहा था। शाही सवारी को भव्यता देने अरुल अरोरा और अशोक अरोरा व उनकी टीम ने इस आयोजन को नीमच के लोगों के मन मे सदा के लिए समाहित कर दिया। देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के ख्यातनाम कलाकारों ने ऐसा अद्भुत प्रदर्शन किया की नीमच के लोगों का मन मोह लिया। महादेव के भक्ति रस में मगन नीमच सहित पूरे अंचलवासी 8 घंटे तक नॉन स्टॉप झूमते रहे। शहर की सैकड़ों संस्थाओं ने फूलों से शाही सवारी का स्वागत कर सड़कों को फूलों से पाट दिया।
यह नैना विराम आयोजन के लिए एक thankyou अरुल अशोक अरोरा (गंगानगर) तो बनता है।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…