उमर अब्दुल्ला ने कहा–अमेरिका और इजरायल ने हमारे लोगों पर नाजायज युद्ध थोपा है, यह जल्दी बंद हो

Eid Mubarak : जम्मू–कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईद के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं सभी को दिल से बधाई देता हूं. यह ईद ऐसे समय में मनाई जा रही है जब पूरे विश्व के मुसलमान परेशान हैं और जंग चल रही है. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अमेरिका और इजरायल ने हमारे लोगों पर गैर-कानूनी युद्ध थोपा है.

ईद की नमाज में मैंने यह दुआ की कि यह जंग जल्दी खत्म हो और अमन कायम हो. ईद के मौके पर जंग ना हो उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह युद्ध जल्द खत्म हो और हजारों बेगुनाहों की जान ना जाए. ईद के मौके पर हमारे लोग जंग के शिकार हैं, यह नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज कोई भी इस्लामिक देश ऐसा नहीं है, जहां युद्ध के बादल ना छाए हों.

हमारे लोग परेशान हैं और इसकी वजह है अमेरिका और इजरायल. यह नाजायज युद्ध है, जिसे अविलंब बंद होना चाहिए. ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाज की इजाजत ना मिलना दुखद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ईद के मौके पर पूरे जम्मू–कश्मीर में अमन और शांति से नमाज अदा की जा रही है, बावजूद इसके श्रीनगर के ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी गई.

यह बहुत ही दुखद है. जामा मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति नहीं मिलने पर हजारों की संख्या में लोग दरगाह हजरतबल में जमा हुए और नमाज अदा किया. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला भी इसी दरगाह में पहुंचे ये भी पढ़ें : कनाडा जा रहा एयर इंडिया का विमान, 7 घंटे हवा में रहने के बाद क्यों वापस दिल्ली लौटा? ट्रंप और नेतन्याहू के बीच पड़ी दरार, क्या होगा ईरान युद्ध का परिणाम? गैस की कमी से कंपनियां हो रहीं बंद, भूखों मरने से बचने के लिए प्रवासी मजदूर लौट रहे गांव.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

19 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

19 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

19 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

19 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

19 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

19 hours ago