नीमच। उधारी के रुपए मांगने पर हुआ विवाद,युवक पर चाकु से किया हमला, घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय किया भर्ती सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 1 रावणरुंडी शिव नगर में उधारी के रुपए मांगने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि पहले दूसरे पक्ष ने उधारी के रुपए मांगने वाले युवक को फोन पर धमकी दी वही आज मंगलवार को उक्त युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे नीमच जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है, नीमच जिला चिकित्सालय में उपचाररत गोविंद पिता किशनलाल रावत मीणा उम्र 26 वर्ष निवासी रावण ढूंढी शिवनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने चार महापूर्व रावण डंडी निवासी पुष्पा बाई कुँवर को 1 हजार रु दिए थे जिसकी वसूली हेतु सोमवार रात उसने पुष्पा बाई को फोन लगाया था परंतु फोन पुष्पा बाई की बजाय उसके पुत्र बबलू ने उठाया और फोन उठाते ही बबलू ने गोविंद को फोन पर जान से मारने की धमकी दे डाली, इसके बाद गोविंद द्वारा सिटी थाने पर फोन लगाकर उक्त घटना की जानकारी दी गई।
वही आज मंगलवार को दोपहर में जब गोविंद अपने ही घर के बाहर गाय को पानी पिला रहा था इसी दौरान बबलू ने शराब के नशे में मौके पर पहुंचकर गिविंद के पीठ पर चाकू से करीब तीन से चार वार कर दिए और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद गोविंद को परिजनों द्वारा घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है फिलहाल उक्त मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई शिकायत दर्ज नही की गई थी।
#उधारी के रुपए मांगने पर हुआ विवाद, #उधारी के रुपए मांगने पर हुआ विवाद
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…