Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

-ई टोकन व्यवस्था से किसान परेशान, खाद के लिए भटक रहे अन्नदाता – विधानसभा अध्यक्ष श्रवण सेन ने उठाया मुद्दा

Posted on June 19, 2026

**जावद। क्षेत्र में किसानों को खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ई-टोकन प्रणाली के कारण किसान घंटों लाइन में लगने और कई दिनों तक इंतजार करने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। खरीफ सीजन के महत्वपूर्ण समय में खाद की कमी से किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।
जावद विधानसभा अध्यक्ष श्रवण सेन ने किसानों की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हितों की बात तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसान खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि ई-टोकन व्यवस्था किसानों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बन गई है। कई किसानों को टोकन मिलने के बाद भी खाद उपलब्ध नहीं हो रही है।
श्रवण सेन ने कहा कि किसानों का दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। अन्नदाता अपनी फसल बचाने के लिए खाद की मांग कर रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की फसल प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है।
उन्होंने प्रशासन से तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और ई-टोकन व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
“किसान परेशान है, खाद नहीं मिल रही है, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं। भाजपा सरकार को किसानों की चिंता करनी चाहिए और तत्काल खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए।” – सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट पोस्टर जनरेट करें**

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme