Logo
Ad Ad
Logo
Ad Ad
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

इवेंट में पैपराजी ने Alia Bhatt को बुलाया ‘आलू जी’, चिढ़कर एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 23 Nov 2023, 06:28 AM
शेयर करें ➦
W f X

Alia Bhatt Paps Called Aloo Ji बुधवार को मुंबई के सेंट रेजिस होटल में जीक्यू के मेन ऑफ द ईयर इवेंट का आयोजन हुआ। इस दौरान कई फिल्मी सितारे शामिल हुए थे लेकिन आलिया भट्ट ने इस इवेंट की पूरी लाइमलाइट अपने नाम की। इस मौके पर एक्ट्रेस मरून कलर के शॉट आउटफिट में नजर आई।

नई दिल्ली।  Alia Bhatt Paps Called Aloo Ji: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। फिर चाहे उनका कोई इवेंट लुक हो या फिर एयरपोर्ट लुक ही क्यों न हो।

अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने लुक्स से सबको चौंका दिया। दरअसल,  मुंबई में हुए जीक्यू के मेन ऑफ द ईयर इवेंट में शामिल हुई। अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पैपराजी पर भड़की दिखाई दे रही हैं।

बुधवार को मुंबई  के सेंट रेजिस होटल में जीक्यू के मेन ऑफ द ईयर इवेंट का आयोजन हुआ। इस दौरान कई फिल्मी सितारे शामिल हुए थे, लेकिन आलिया भट्ट ने इस इवेंट की पूरी लाइमलाइट अपने नाम की। इस मौके पर एक्ट्रेस मरून कलर के शॉट आउटफिट में नजर आई।

इसके साथ उन्होंने मैचिंग हाई हील्स कैरी की हुई थी। जैसे ही आलिया ने रेड कारपेट पर एंट्री की वैसे ही वहां मौजूद पैपराजी उन्हें ‘आलू जी’ कहकर बुलाने लगे। बस फिर क्या था आलिया इस नाम से चिढ़ गई और इसपर रिएक्ट करते हुए कहा कि “ये क्या नया शुरू हो गया है आलू जी?”। हालांकि, ये कहने के बाद खुद आलिया ही

इवेंट में शामिल हुए ये सितारे

आलिया भट्ट के अलावा इस इवेंट में एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा, आदित्य रॉय कपूर, श्रुति हासन, मौनी रॉय, श्रिया पिलगांवकर, करण जौहर और कीर्ति कुल्हारी भी   करण जौहर ने आलिया के साथ इस इवेंट में पोज दिए। इस मौके पर करण ग्रीन ब्लेजर के साथ ब्लैक पैंट में नजर आए।

आलिया भट्ट वर्क फ्रंट

आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार स्क्रीन पर करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था। अब जल्द अदाकारा वासन बाला के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आएगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म को आलिया करण जौहर के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस भी कर रही हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
🏠होम 📍MP
📰ई-पेपर
📍RJ मेनू
शेयर करें ➦
W f X