आसनसोल में ममता बनर्जी का प्रण- बीजेपी को सत्ता से हटाकर ही दिल्ली जाऊंगी, एनआरसी और धंसान पर बड़ा ऐलान

Mamata Banerjee Asansol Rally| आसनसोल, संतोष कुमार : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के सियासी संग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आसनसोल के एडीडीए ग्राउंड (वेबेल आईटी पार्क के पास) से हुंकार भरी. चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए तृणमूल सुप्रीमो ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया.

केंद्र की नीतियों पर ममता ने किया प्रहार ममता बनर्जी ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल किये बिना चैन से नहीं बैठेंगी. उसके बाद ही दिल्ली का रुख करेंगी. आसनसोल उत्तर से प्रत्याशी मलय घटक और दक्षिण से तापस बंद्योपाध्याय समेत अन्य प्रत्याशियों के समर्थन में ममता ने केंद्र की नीतियों पर जमकर प्रहार किया.

एनआरसी और वोटर लिस्ट पर बड़ा दावा वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और एनआरसी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने आरोप लगाया कि सोची-समझी रणनीति के तहत मतदाता सूची से वैध लोगों के नाम हटाये जा रहे हैं. NRC पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती पर किसी भी कीमत पर एनआरसी लागू नहीं होने दिया जायेगा.

यह लड़ाई आपके अधिकारों और पहचान की है. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें आसनसोल बनेगा इंडस्ट्रियल हब, धंसान पीड़ितों को मिलेगा हक आज की इस चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी ने कोयलांचल और औद्योगिक क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. आसनसोल-रानीगंज क्षेत्र को ‘इंडस्ट्रियल हब’ के रूप में विकसित करने का वादा किया.

इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नये द्वार खुलेंगे. धंसान (Land Subsidence) प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता का पूर्ण आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी बोले- मुर्शिदाबाद में BJP के 3 एजेंट, हुमायूं कबीर और अधीर रंजन भगवा खेमे का मोहरा मोदी सरकार के वादे सिर्फ जुमले : ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दीदी ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा बड़े-बड़े वादे करने लगती है.

हकीकत में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है. उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों (ED/CBI) के दुरुपयोग को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया. मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें और वोट के माध्यम से इस ‘अन्याय’ का जवाब दें.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में गरजे पीएम मोदी- बंगालियों को अपनी ही मिट्टी पर अल्पसंख्यक नहीं बनने देंगे, ममता बनर्जी सरकार पर बोला हमला भीषण गर्मी में दिखा टीएमसी का शक्ति प्रदर्शन कल्याणपुर हाउसिंग के पास आयोजित जनसभा में आसनसोल के कोने-कोने से लोग पहुंचे थे.

मंच पर नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, हरेराम सिंह और अभिजीत घटक जैसे कद्दावर नेता मौजूद थे. ममता बनर्जी ने ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा बुलंद करते हुए लोगों से एकजुट रहने की अपील की. उन्होंने विश्वास जताया कि बंगाल की जनता लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा के अहंकार को तोड़ेगी.

इसे भी पढ़ें सिलीगुड़ी में गरजे पीएम मोदी- टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ है TMC, कॉरिडोर को काटने की धमकी देने वालों को दिया संरक्षण पूर्व बर्धमान में गरजीं ममता बनर्जी- मोदी-शाह के षड्यंत्र से रहें सावधान, खाने-पीने पर पाबंदी लगाने वाली BJP कौन? BJP का 3000 रुपए वाला वादा पोंजी स्कीम, TMC ने कहा- लक्ष्मी भंडार ही बंगाल का असली भरोसा बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

20 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

20 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

20 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

20 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

20 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

20 hours ago