*आबकारी विभाग नीमच द्वारा लाखों की जप्तशुदा शराब का नष्टीकरण किया गया*
कलेक्टर नीमच श्री हिमांशु चंद्रा के आदेशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कायम किए गए लगभग 2600 प्रकरणों में जप्त शुदा लगभग 9,00,000 रुपए मूल्य की 4400 लीटर मदिरा,मदिरा निर्माण सामग्री एवं न्यायालय से प्राप्त मुद्देमाल का नष्टीकरण श्री पराग जैन डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता वाली नष्टीकरण समिति द्वारा जिला आबकारी अधिकारी नीमच श्री बसंत कुमार भीटे के निर्देशन में ग्राम भोलियावास स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड नीमच में आज दिनांक 28/01/2026 को जेसीबी और रोड रोलर की मदद से नष्टीकरण किया गया। नष्टीकरण की उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी बी एल सिंगाड़ा, आबकारी उपनिरीक्षक संजय कुमार कवारे, पंकज राठौर, दीपक आंजना के साथ आबकारी स्टाफ, नगर पालिका एवं ट्रेचिंग ग्राउंड स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…