Categories: नीमच

आनलाईन आईडी के माध्यम से आनलाईन क्रिकेट सट्टा लगाते 03 आरोपी गिरफ्तार, 03 मोबाईल, 101000/- नगदी सहित लाखों का क्रिकेट हिसाब जप्त,

आनलाईन आईडी के माध्यम से आनलाईन क्रिकेट सट्टा लगाते 03 आरोपी गिरफ्तार, 03 मोबाईल, 101000/- नगदी सहित लाखों का क्रिकेट हिसाब जप्त,

पुलिस थाना नीमचकैण्ट एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही,

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिलें के समस्त थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआं एवं आईपीएल के दौरान लगने वाले क्रिकेट सट्टे पर सख्ती से अंकुष लगाने संबंधी निर्देष दिये गये है।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देषन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चैहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमचकैण्ट निरीक्षक सौरभ शर्मा एवं प्रभारी सायबर सेल प्रधान आरक्षक प्रदीप शिन्दे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को दिनांक 13.04.2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सतगुरू बेकरी के पीछे ग्राउण्ड में तीन व्यक्ति आनलाईन सट्टा कर रहे है। मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुये सतगुरू बेकरी के पीछे ग्राउण्ड में दबिश देते आरोपी मनीष गुर्जर, हिमांशु सुंगधी एवं यश सांवरिया को पकड़ा जाकर आरोपीगणों द्वारा अपने मोबाईल पर LOTUS आईडी www.lotus7book.com एवं www.lotusbook.site से आनलाईन सट्टा किया जा रहा था। आरोपीगणों से पुछताछ करते आरोपीगणों द्वारा बताया कि हम एवं हमारे अन्य फरार साथियों द्वारा आम लोगो को आनलाईन आईडी के माध्यम से विभिन्न खेलों में पैसा लगाकर अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन देकर आम लोगो से उक्त आनलाईन सट्टा आईडियों में पैसा डलवाकर अवैध लाभ कमाना बताया गया। उक्त पर से थाना नीमचकैण्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया जाकर प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी –
1. मनीष पिता सज्जनसिंह गुर्जर उम्र 24 साल निवासी हवाई पट्टी रोड़ नीमच
2. हिमांशु पिता अशोक सुंगधी उम्र 27 साल निवासी जवाहर नगर नीमच
3. यश पिता विष्णु सांवरिया उम्र 21 साल निवासी अमर काॅलोनी बघाना

जप्त मश्रुका – 03 मोबाईल, नगदी 101000/- रूपये सहित लाखों का सट्टा हिसाब।

सराहनीय कार्य – उक्त कार्य में थाना प्रभारी नीमच कैण्ट निरीक्षक सौरभ शर्मा सहित सायबर सेल,पुलिस थाना नीमच कैण्ट एवं विशेष पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

19 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

19 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

19 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

19 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

19 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

19 hours ago