अशोक कुमार लाहिड़ी बने नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राजीव गौबा को पूर्णकालिक सदस्य बनाया गया

NITI Aayog : सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन किया है. देश के प्रमुख अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने नीति आयोग के नए वाइस चेयरमैन अशोक कुमार लाहिड़ी और गोबर्धन दास सहित सभी पूर्णकालिक सदस्यों को शुभकामनाएं दीं.

अशोक कुमार लाहिड़ी का अनुभव विकसित भारत के सपने को साकार करेगा NITI Aayog has emerged as a vital pillar in India’s policy-making architecture, fostering cooperative federalism, furthering reforms and boosting ‘Ease of Living.’ It serves as a dynamic platform for innovation and long-term strategic thinking across sectors.

The Government has… — Narendra Modi (@narendramodi) April 25, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि मैं अशोक कुमार लाहिड़ी से मिला और उन्हें नीति आयोग के वाइस चेयरमैन के तौर पर उनकी नियुक्ति पर बधाई दी. इकोनॉमिक्स और पब्लिक पॉलिसी में उनका अनुभव भारत में सुधारों के रास्ते खोलेगा और विकसित भारत बनने की यात्रा को और मजबूत करेगा.

पीएम मोदी ने लिखा कि मुझे विश्वास है कि उनकी कोशिशें हमारे देश के नीति निर्माण की प्रक्रिया को और बेहतर बनाएगी.प्रधानमंत्री ने अशोक कुमार लाहिड़ी को शुभकामनाएं भी दीं. राजीव गौबा, के वी राजू, अभय करंदीकर और एम श्रीनिवास पूर्णकालिक सदस्य बने पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में यह जानकारी भी दी है कि नीति आयोग भारत के नीति निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है और.

उन्होंने लिखा कि नीति आयोग ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा दे रहा है. पीएम मोदी ने राजीव गौबा, प्रो केवी राजू , प्रो गोवर्धन दास, प्रो अभय करंदीकर और डॉ एम श्रीनिवास को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य बनने पर बधाई दी. ये भी पढ़ें : पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद बोले राघव चड्डा-शीशमहल दिल्ली चुनाव में हार की प्रमुख वजह राघव चड्डा के आप छोड़ने से बौखलाए संजय सिंह ने कहा -पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही है बीजेपी क्या राघव चड्डा ने मर्जर नहीं दल-बदल किया है, संसद की सदस्यता रहेगी या जाएगी; क्या कहता है कानून?.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

2 minutes ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

2 minutes ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

24 minutes ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

24 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

24 minutes ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

28 minutes ago