अरनोद: पत्नी के नाम पर खरीदी एक करोड़ की अवैध संपत्ति की फ्रीज

अरनोद: पत्नी के नाम पर खरीदी एक करोड़ की अवैध संपत्ति की फ्रीज

अर्पित जोशी की रिपोर्ट

अरनोद। पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत नशा तस्करों के – खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ (1) के अंतर्गत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की – कमाई से अर्जित संपत्तियों को फ्रीज – करते हुए मध्यप्रदेश के जावरा स्थित हुसैन टेकरी क्षेत्र में करीब 1 करोड़ रुपए मूल्य का होटल/लॉज फातिमा गेस्ट हाउस फ्रीज किया है। यह अब तक की तीसरी बड़ी फ्रीजिंग कार्रवाई है, जिसे भारत सरकार द्वारा अधिकृत कंपीटेंट अथॉरिटी एवं एडमिनिस्ट्रेटर (सफेमा एवं एनडीपीएस एक्ट) नई दिल्ली द्वारा विधिवत मंजूरी दी गई। दिसंबर 2024 में थाना अरनोद पुलिस ने देवल्दी गांव के पास दबिश देकर भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए थे, इनमें 11.450 किलो एमडीएमए लिक्विड, 14.770 किलो रासायनिक सामग्री, 4.9 किलो अन्य कैमिकल, 2.5 किलो पाउडर और 10 इलेक्ट्रॉनिक मशीनें शामिल थीं। जांच में खुलासा हुआ कि याकूब खां पुत्र फकीरगुल, जमशेद व साहिल नामक आरोपी लंबे समय से अफीम, ब्राउन शुगर और स्मैक की तस्करी में सक्रिय हैं। आरोपी याकूब खां ने नशे के कारोबार से कमाई गई रकम से जावरा (मप्र) के हुसैन टेकरी क्षेत्र में फातिमा गेस्ट हाउस नाम से होटल/लॉज खरीदा, जिसे उसने अपनी पत्नी बखमीना बी के नाम पर पंजीकृत करवाया था। पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के मार्गदर्शन में तैयार की गई रिपोर्ट 22 जुलाई 2025 को कंपीटेंट अथॉरिटी को भेजी गई। आरोपी को सुनवाई का अवसर दिया गया, लेकिन 20 अगस्त 2025 को प्राधिकरण ने फ्रीज करने का आदेश दिया।

थाना अरनोद प्रभारी हजारीलाल मीणा ने होटल पर फ्रीजिंग के बोर्ड लगाकर कार्रवाई पूरी की। अब संपत्ति क्रय-विक्रय, उपयोग या वित्तीय लेन-देन से बाहर हो गई है संबंधित विभागों को भी इस बाबत सूचित कर दिया। प्रतापगढ़ पुलिस ने अब तक दो वर्षों में 11 संपत्तियां फ्रीज की। होटल नेशनल हाइवे से सटी हुई है

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

13 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

13 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

13 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

13 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

13 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

13 hours ago