अपर कलेक्टर श्रीमती गामड ने रामपुरा में चार दिवसीय विशेष अभियान का किया निरीक्षण

दिनांक 28 मई अपर कलेक्टर नीमच श्रीमती लक्ष्मी गामड़ द्वारा तहसील मनासा एवं रामपुरा में चार दिवसीय विशेष अभियान का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत पिपलिया घोटा में आधार ROR, समग्र केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री कार्य का निरीक्षण किया गया एवं साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में स्वच्छता दिवस पर निरीक्षण कर सुपरवाइजर को आवश्यक निर्देश दिए गए। कुकड़ेश्वर क्षेत्र के ग्राम फोफलिया में निरीक्षण कर आधार केवाईसी फार्मर रजिस्ट्री बढ़ाने के निर्देश दिए गए एवं पंचायत के ही गांव गांव धाउखेड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत अमृतसरोवर के कार्य का निरीक्षण भी किया गया। तहसील रामपुरा के ग्राम दूधलाई एवं जोड़मी में भी फार्मर रजिस्ट्री केवाईसी एवं राशन की केवाईसी कार्य का निरीक्षण किया गया एवं उचित मूल्य दुकान विक्रेता को प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया।

अपर कलेक्टर महोदय द्वारा तहसील न्यायालय रामपुरा का भी निरीक्षण कर नामांतरण एवं बंटवारे के प्रकरण शीघ्र निराकरण करने के निर्देश तहसीलदार को दिए गए एवं साथ ही लंबित सीमांकन के प्रकरण भी प्राथमिकता पर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी मनासा श्री पवन बारिया, तहसीलदार रामपुरा श्री राजेश सोनी एवं संबंधित पंचायत में पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक एवं उचित मूल्य दुकान के विक्रेता भी उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

7 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

7 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

7 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

7 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

7 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

7 hours ago