अतिक्रमण हटाने संबंधी आवेदनों पर तत्‍काल मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाएं- श्री चंद्रा

अतिक्रमण हटाने संबंधी आवेदनों पर तत्‍काल मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाएं- श्री चंद्रा

कलेक्‍टर ने जनसुनवाई करते हुए दिए राजस्‍व अधिकारियों को निर्देश

नीमच। जिले के सभी राजस्‍व अधिकारी रास्‍ता विवाद और अतिक्रमण हटाने संबंधी जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों पर कार्यवाही कर तत्‍काल मौके पर जाकर विवादों का निपटारा करें और मौके पर से अतिक्रमण हटवाएं। साथ ही तहसीलदारों द्वारा पारित आदेश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही कर, आदेशों का अमल सुनिश्चित करवाएं। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जनसुनवाई करते हुए ग्राम दोबड़ के बाबूलाल पिता तुलसीराम के आवेदन पर सुनवाई करते हुए सभी राजस्‍व अधिकारियों को दिए।

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने निर्देश दिए, कि राजस्‍व अधिकारी सीमांकन के प्रकरणों का अविलंब निराकरण कर, मौके पर जाकर अतिक्रमण एवं अवैध कब्‍जा हटवाने की कार्यवाही करें। साथ ही रास्‍ता विवादों का निराकरण कर रास्‍ते खुलवाएं। इस मौके पर एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एसडीएम श्री संजीव साहू, संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ.ममता खेड़े, श्री राजेश शाह सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए 96 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं और निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में पड़दा के घीसालाल, नीमच के मो.अनीस, भाटखेड़ी के धापूबाई, भगवानपुरा नीमच सिटी के जीतु,  प्रायवेट बस स्‍टेण्‍ड के पास नीमच के आदिश सगरावत, गोपालपुरा पावडा के मदनलाल, कैलाश, भारत, गौरीशंकर, जेतपुरा की प्रेमबाई , चड़ोली के जगदीश, आलोरी के हिम्‍मतकुमार , पड़दा की राजकुमारी, नई आबादी हरवार के मोहनलाल , हनुमंतियारावजी के प्रभुलाल, अमावली महल के रूपसिह चौहान , सावन के दीदार शाहने भी अपना आवेदन प्रस्‍तुत कर समस्‍याएं सुनाई।

इसी तरह मानपुरा के राधेश्‍याम धाकड़, नीमच के अख्‍तर बी, जीरने के अंबालाल सगराना के श्‍यामलाल, खेतपालिया के कारूलाल,  जावद के नैनालाल, मनासा के शंभुलाल, मानपुरा के देवीलाल, पालसोड़ा के भेरूलाल, जयसिंगपुरा के नानुराम, पिपल्‍यारावजी के गोविंद, बिसलवास सोनीगरा के मोहनलालआदि ने अपनी समस्‍याओं संबंधी आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए। जिस पर कलेक्‍टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

9 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

9 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

10 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

10 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

10 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

10 hours ago