जिला जनसंपर्क कार्यालय, नीमच द्वारा पुराने समाचार-पत्र, पत्रिकाएं, समाचार कतरनें तथा अनुपयोगी सामग्री, जिसमें लकड़ी एवं लोहे की कुर्सियां, लकड़ी की बड़ी टेबल, गोदरेज टाइपराइटर, डुप्लीकेटिंग मशीन एवं सैमसंग टीवी शामिल हैं, की नीलामी 17 जुलाई 2026 को की जाएगी।इच्छुक व्यक्ति अथवा फर्म 16 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे तक अपनी दरें सीलबंद लिफाफे में जिला जनसंपर्क कार्यालय, नीमच में प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के साथ ₹2,000 (दो हजार रुपये) की अर्नेस्ट मनी नगद जमा कराना अनिवार्य होगा। प्राप्त निविदाओं के सीलबंद लिफाफे 17 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे खोले जाएंगे। समाचार-पत्र, पत्रिकाओं एवं समाचार कतरनों के लिए एक समान दर ही मान्य होगी। नीलामी से संबंधित विस्तृत शर्तें एवं अन्य जानकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय, नीमच तथा कलेक्टर कार्यालय, नीमच के सूचना पटल पर देखी जा सकती हैं।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…