अंबा में वन विभाग द्वारा अनुभूति शिविर सम्‍पन्‍न वन एवं वन्‍य जीव संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

 

नीमच : –

 

 

 

 

, सामान्य वनमंडल नीमच के परिक्षेत्र रतनगढ़ में द्वितीय अनुभूति शिविर बुधवार को  सबरेंज ताल की बीट अंबा के कक्ष क्रमांक 209 में आयोजित किया गया।

अनुभूति शिविर में   सिंगोली के प्राचार्य श्री राजेन्द्र जोशी एवं श्री राजेन्द्र कुमार प्रजापत, एवं 126 छात्र-छात्राओं  ने भाग लिया।अनुभूति मास्टर ट्रेनर श्री  बापूलाल दायणा (वनपाल), श्री सदाशिव धाकड (वनरक्षक), मो. सगीर मंसूरी, (वनरक्षक), ने अनुभूति वर्ष 2025-26 की थीम “हम पृथ्वी के दूत” के बारे में जानकारी दी और वन एवं वन्यप्राणी सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया ।विद्यार्थियों को किट (अनुभूति पुस्तिका, केप, पेन, पेंसील) वितरित की गई। अनुभूति प्रकृति पथ भ्रमण एवं जंगल सचित्र के दौरान विभिन्न वृक्षों की पहचान, वन्य जीव साक्षों की पहचान, जडमृदा तंत्र, नदियों का महत्व, पक्षी दर्शन आदि विषयों पर जानकारी दी।। मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण के संरक्षण शिविर अंतर्गत खाद जल जंगल की पुकार, एवं कर्तव्य के महत्व को पूरा करने के लिए सरल तरीकों से बच्चों को समझाया । प्रकृति संरक्षण बचाव खेल-खेल में बिना सिले कपडे का झोला बनाने का प्रशिक्षण दिया तथा प्‍लास्‍टीक  का उपयोग नहीं करने के संबंध में जागरूक किया। क्विज प्रतियोगिता एवं गीत गायन किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। मैं भी बाघ, हम हैं बदलाब, हम हैं धरती के दूत थीम पर बाघ नृत्य करवाया गया।और विद्यार्थियों का  अनुभूति की शपथ दिलाई ।

शिविर में श्री विक्रम सोनी श्री गोपाल जी धाकड सांसद प्रतिनिधि श्रीउंकारलाल धाकड,श्रीपारस जैन,श्रीकारूलाल गुर्जर मन्दिर समिति अध्यक्ष बसदेवी माता जी, श्री कमलेश कुमावत सरपंच अंबा, श्री रमेश मेवंशी पूर्व सरपंच परलई, श्री प्रेमशंकर पटेल तहसीलदार सिंगोली, श्री बालकृष्ण मकवाना, उपवनमंडलाधिकारी नीमच श्री दशरथ अखण्ड, वनपरिक्षेत्र अधिकारी रतनगढ़ श्री पी. एल. गेहलोत, वनपरिक्षेत्र अधिकारी जावद विपूल प्रभात करोरिया, परिक्षेत्र सहायक ताल श्री बापूलाल दायणा वनपाल, परिक्षेत्र सहायक उमर श्री तरूण बोरीवाल सहित वन विभाग का अमला  उपस्थित था ।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

19 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

19 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

19 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

19 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

19 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

19 hours ago