Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लायन डेन नीमच में सामूहिक योगाभ्यास संपन्न

Posted on June 21, 2026

, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को लायन डेन नीमच में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस मौके पर विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, एसपी श्री राजेश व्यास, नीमच नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न योग संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मुख्य आतिथ्य में कोलकाता से आयोजित योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को लाइव देखा व सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थितजनों ने योग की विभिन्न क्रियाओं और आसनों को अतिथियों के साथ दोहराया और योग व प्राणायाम किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्‍य सभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने उपस्थितजनों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और सभी से योग को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अरुण सोलंकी ने किया तथा अंत में जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुजानमल मगरिया ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अतिथियों के साथ ही जनप्रतिनिधिगण पार्षदगण ,योग संस्‍थाओं, संगठनों समाज सेवी संस्‍थाओं के पदाधिकारी अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राए एवं योग प्रेमी उपस्थित थे ।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme