न्यूज़

प्रियंका गांधी को मंच पर गुलदस्ता दिया बिना फूल, कांग्रेस नेता ने बताया कैसे हो गई भूल

 

MP Election: मध्य प्रदेश में चुनावी दौरा कर रही प्रियंका गांधी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इंदौर में मंच पर ऐसा कुछ हुआ जो सुर्खियों में बना हुआ है। यहां कांग्रेस के एक नेता ने प्रियंका गांधी को बिना फूलों वाला गुलदस्ता दिया। जिसे देखकर प्रियंका गांधी की हंसी नहीं थमी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जब कांग्रेस कार्यकर्ता देवेन्द्र यादव ने प्रियंका को खाली गुलदस्ता दिया तो भीड़ और मंच पर मौजूद और नेता हैरान रह गए। प्रियंका गांधी भी अपनी हंसी नहीं रोक पायी। इतना ही नहीं उन्होंने इशारों में नेता से ये भी पूछ लिया कि ये क्या है। वहीं अपने भाषण के दौरान, प्रियंका ने इस घटना को हल्के-फुल्के अंदाज में संबोधित किया और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जिस तरह से मुझे एक खाली गुलदस्ता मिला, ठीक उसी तरह मोदी सरकार भी खोखले वादे कर रही है।”

वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव का कहना है कि जल्दबाजी में गुलदस्ता दे दिया था। उन्होंने सफाई दी,”बहुत सारे बुके रखे हुए थे जिसमें मैंने एक बुके उठाया और उन्हें दे दिया लेकिन मुझे ध्यान नहीं था कि उसमें फूल नहीं थे। फूल शायद बहुत सारे गुलदस्तों के बीच में गिर गए थे लेकिन मेने ध्यान नहीं दिया गलती से हो गया।”

प्रियंका गांधी सोमवार को  इंदौर-5 विधानसभा सीट पर एक रैली को संबोधित कर रही थीं। चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव सूबे का लगातार दौरा कर रही हैं। सियासी हमला बोलते हुए प्रियंका ने भाजपा और शिवराज सरकार को जमकर घेरा है। वहीं मौके की नजाकत को भांपते हुए प्रियंका ने खाली गुलदस्ते की तुलना भाजपा के वादों से कर दी।

सूबे में विधानसभा चुनाव एक चरण में 17 नवंबर को होना है। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। मुख्य प्रतिद्वंदी भाजपा और कांग्रेस के आलाकमान के नेता सूबे का दौरा कर रहे हैं।

Source link

Related Articles

Back to top button